Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिता की पुण्य तिथि पर लगाया नेहरू पार्क में लगाया भंडारा

सिरसा।(सतीशबंसल)  लायंस क्लब सिरसा लोक्षित के तत्वावधान में जोन चेयरमैन व
संस्थापक अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंगला के पिता वेद प्रकाश सिंगला की पुण्य तिथि पर सिंगला परिवार की
तरफ से नेहरू पार्क में लंगर भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को
भोजन मिष्ठान वितरित किया गया। अध्यक्ष सुमन मित्तल ने कहा कि अपने बुजुर्गों की पुण्य स्मृति में
हजारों लोगों को भोजन खिलाने से दिवंगत आत्मा का आशीर्वाद मिलने के साथ घर में सुख शांति समृद्धि
बनी रहती है और बच्चों को भी अच्छे संस्कार मिलते हैं।

सेवा कार्य में प्रदीप सिंगला, उनकी पत्नी नीलम सिंगला, भाई प्रह्लाद सिंगला, बेटा भव्य, भतीजा तरुण, जनपद प्रमुख सलाहकार लायन चंद्र शेखर मेहता,मुख्य समन्वयक लायन पुनीत बंसल, रीजन चेयरमैन लायन संदीप चुघ, मुख्य समन्वयक लायन नरेश
सेठी, पीआरओ ईन चीफ लायन संजय गांधी, अध्यक्ष लायंस क्लब रानियां ऐक्टिव लायन डाॅ. अमित
गगनेजा, अध्यक्ष लायन सुमन मित्तल, सचिव लायन परवीन महिपाल, लायन संदीप आहूजा, लायन
गुलशन वधवा, लायन अरविंद साहनी, लायन अशोक धवन, लायन राजन ग्रोवर तथा अन्य सम्मिलित
हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की। अंत
में सेवा कार्य के लिए सिंगला परिवार को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया