Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑगेनाइजेशन द्वारा सिविल लाईन थाना में पौधारोपण

सिरसा। (सतीश बंसल ) अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑगेनाइजेशन हरियाणा द्वारा सिविल लाईन थाना सिरसा में पौधारोपण किया गया। अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण, शुभम अग्रवाल व समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन आज हम पौधारोपण की बजाए वृक्ष कटाव की तरफ आगे बढ़ रहे है, जोकि चिंता का विषय है। इसी के कारण पर्यावरण का स्तर गिर रहा है। हमें पौधे निरंतर रोपित करने चाहिए। इस मौके पर सिविल थाना लाईन से सब इंस्पेक्टर राम निवास ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जाति के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं और पृथ्वी पर ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। सभी पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अवश्य लगाए।

इस अवसर पर एसआई लेखराज, एएसआई सुमित कुमार व नरेश कुमार, अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण, समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के पूर्व उप प्रधान एवं अग्रवाल वैश्य समाज सिरसा उपाध्यक्ष कीर्ति गर्ग, हर्ष मरोदिया, शुभम अग्रवाल, महेश गोयल, दीपिका चाचाण, नैंसी गर्ग सहित सिविल लाइन थाने का स्टाफ मौजूद था।