Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दादी नानी नुस्खा: पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान, ये तरकीब एक रात में दिलाये छुटकारा

लखनऊ: पिंपल्स से लड़ने के लिए हम लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पिंपल कम होने की बजाए और बड़ा हो जाता है।

पिंपल दूर भगाने के लिए नैचुरल तरीकों को अपनाना बेस्ट है। आज हम आपको पिंपल्स भगाने के आसान से टिप्स बताते हैं। 

बर्फ थैरेपी

बर्फ आपके पिंपल की सूजन और लालगी को कम करता है। बर्फ लगाने से खून प्रवाह में तेजी आती है। इससे स्किन टाइट भी होती है। बर्फ के टुकड़े को मलने से पिम्पल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है। बस आपको पतले कॉटन के कपड़े में  बर्फ का टुकड़ा लपेटना है और कुछ सैकेंड चेहरा पर फेरना है। 

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट बर्फ की तरह ही काम करती है। सफेद टूथपेस्ट को पिंपल पर 1 घंटा लगाकर छोड़ दें लेकिन याद रखें कि पेस्ट जैलयुक्त न हो।  इससे सूजन भी कम होती है। सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।

लहसुन

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को आसानी से ठीक करता है। लहसुन की एक तुरी छीलकर पिंपल्स पर लगाएं। 5 से 7 मिनट तक लहसुन लगाने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।