Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड हुआ गमगीन, सामने आई अंतिम संस्कार की तस्वीरें…

मंगलवार सुबह दुनिया को अलविदा कहने वाली टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें ले जाते हुए कुछ फोटोज सामने आई हैं,

रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। 

नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहीं रीता पिछले 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी किडनी कमजोर थीं और वह डायलिसिस पर थी। 

रात के 1.30 तोडा था दम 

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “रीता भादुड़ी रात लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया और उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए।”

बता दें कि रीता भादुड़ी की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। कई टीवी कलाकारों ने दिवंगत अभिनेत्री के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है। 

टीवी कलाकारों में – अनुप सोनी, विवेक दहिया और शिशिर शर्मा ने इंडस्ट्री में को हुए इस बड़ी क्षति के लिए दुख जताया है।