Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आम बजट पेश होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जाने भाव

बीते कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। देश का आम बजट पेश होने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से गिरावट आई है।

पेट्रोल के दाम में 8 से 10 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार डीजल के दाम में भी 12-13 पैसे की गिरावट देखी गई है। कल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे।

गुरुवार यानी 06 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 72.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 65.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

इसी प्रकार मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। मुंबई में पेट्रोल कल के मुकाबले 8 पैसे सस्ता होकर 78.55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे ही डीजल के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है। डीजल के दाम कल के मुकाबले 13 पैसे कम होकर 69.09 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो चुका है। पेट्रोल की कीमत 8 पैसे घटकर 75.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 12 पैसे घटकर 68.29 रुपये प्रति लीटर हो गए है। चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 75.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 69.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है।