Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हुड्डा को अपनी ही पार्टी के लोग नेता नहीं मानते : कृष्ण बेदी

सिरसा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सलाहकार रविवार शाम को वार्ड नंबर दो के आनंद विहार
स्थित गोविल सिसोदिया आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा की और अलका
सिसोदिया को अपना आशीर्वाद भी दिया।इस दौरान अलका सिसोदिया ने बेदी से नगरपरिषद चुनाव
लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए आशीर्वाद मांगा। बेदी ने भी कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव उनके साथ
बना रहेगा। इस दौरान बेदी मीडिया से भी रूबरू हुए। गौरतलब है कि अलका सिसोदिया ने नगपरिषद
चुनाव लड़ने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
इस दौरान सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में हर वर्ग के
हित का ध्यान रखा जाएगा। बेदी ने कहा कि देश और हरियाणा में कोई विपक्ष दिखाई नहीं दे रहा है


कांग्रेस पूरे देश में लगभग समाप्त हो चुकी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए बेदी ने
कहा कि हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस के नेता ही अपना नेता नहीं मानते। पार्टी के लोगों ने ही हुड्डा को
विपक्ष का नेता बना दिया है। वो सिर्फ अपना ड्राइंग रूप में प्रेस कांफ्रेंस करने तक ही सीमित है। भूपेंद्र
सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस में अकेले रह गए हैं और अपने निवास पर प्रेस कान्फ्रेंस करने तक ही
सीमित रह गए हैं। जनता से कोई सरोकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नहीं रहा है। पिछले 8 सालों में भूपेंद्र सिंह
हुड्डा ने जनता का कोई मुद्दा नहीं उठाया है। राहुल गांधी, बलराज कुंडू और अभय चौटाला की यात्राओं
पर कहा कि जनता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। ये लोग राजनीति नहीं बल्कि टाइम पास कर रहे
हैं। अभय चौटाला के संभावित पदयात्रा पर बेदी ने कहा कि अभय चौटाला यात्रा निकालेंगे भी या नहीं।
इन यात्राओं से जनता पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा जनहितैषी मुद्दे उठा रही है और लोगों को
काम करवा रही है। लोग सरकार से पूरी तरह खुश हैं। बेदी ने प्रदेश में निकाली जा रही यात्राओं पर तंज
कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ा।

2024 के चुनावों पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री बेदी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से
2024 के चुनाव को लेकर तैयार है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम मनोहर लाल
खट्टर का कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौजूद रहे।