Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोग रोहित को एक बार अपने हाथों से छूने को बेताब दिखे

रोहित शर्मा के लिए अमेरिका में क्रिकेट फैंस का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था। उनकी लोकप्रियता की सीमाएं टूट रही थी। लोग रोहित को एक बार अपने हाथों से छूने को बेताब दिखे।  बेस बॉल और बास्केटबॉल खेलने वाला देश अमेरिका। वहां भला क्रिकेट की क्या समझ। जेन्टलमैन गेम की क्या पूछ। और, जब इस खेल की पूछ नहीं तो इसके खिलाड़ियों को भला कौन जानता और पहचानता होगा। यही सोच रहे हैं ना आप। लेकिन, रोहित शर्मा जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथा T20I खेलने अमेरिका के फ्लोरिडा पहुंचे तो वहां पर जो नजारा दिखा, उसने हिलाकर रख दिया। रोहित शर्मा के लिए क्रिकेट फैंस का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था। उनकी लोकप्रियता की सीमाएं टूट रही थी  लोग रोहित की एक झलक पाने, उन्हें एक बार अपने हाथों से छूने को बेताब दिखे।

भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा बड़ा नाम है। उनके फैंस दुनिया भर में हैं। लेकिन अमेरिका में उनके प्रति ऐसी दीवानगी दिखने की उम्मीद शायद ही किसी को होगी। रोहित शर्मा का ये वीडियो फ्लोरिडा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले चौथे T20I के बाद का है। इस वीडियो में रोहित के प्रति फैंस का उत्साह साफ देखा जा सकता है। भारतीय कप्तान ने भी उस उत्साह, उस ललक को कमजोर पड़ने नहीं दिया। वो उन तमाम फैंस के पास गए, जो उन्हें एक बार छूने को बेताब थे। रोहित ने सभी के साथ लगभग हाथ मिलाने की कोशिश की।