Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

PBL-2: सेमीफाइनल में पहुंचे साइना के वॉरियर्स

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और 2014 के चाइना ओपन विजेता किदांबी श्रीकांत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अवध वॉरियर्स टीम को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) के दूसरे सीजन के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है।09_01_2017-sainanew2

अवध वॉरियर्स ने आज हुए मुकाबले में बेंगलुरू ब्लास्टर्स टीम को 4-3 से मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। स्टार भारतीय महिला सिंगल्स खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इस मैच में हॉन्ग कॉन्ग की चेयुंग गान यी को मात दी जबकि पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में श्रीकांत ने रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विक्टर एक्सेलसेन को मात देकर सबको चौंका दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.