Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन की मदद से पाकिस्तान 2022 तक भेजेगा अपना पहला अंतरिक्ष यात्री

 

इस्लामाबाद। चीन की मदद से पाकिस्तान साल 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है। ये बातें विज्ञान और प्रौद्योगिकी चौधरी फवाद हुसैन ने कहीं।

फवाद हुसैन ने रविवार को बताया अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो यह क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

चौधरी ने कहा कि शुरू में 50 लोगों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद इस सूची में से 2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी।

फवाद ने यह भी कहा कि सोवियत रूस के बाद पाकिस्तान एशिया का दूसरा देश है, जिसने अपना रॉकेट 1963 में अंतरिक्ष में भेजा।

विदित हो कि पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके दो स्वदेशी उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित किया था।