Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं से वसूला जाएगा सुविधा शुल्क

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच शुरु होने वाले करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार करतारपुर कॉरिडोर आने वाले प्रत्येक शख्स से सुविधा शुल्क वसूल करेगी। इसके लिए पाकिस्तान की ओर से देय राशि भी तय कर दी गई है।

पाकिस्तान ने इसके लिए हर शख्स से 20 यूएस डॉलर के बराबर राशि वसूलने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने भारत केसामने पहले भी तीसरे चरण की बैठक के दौरान यह मांग रखी थी। वहीं अब पाकिस्तान ने यह साफ कर दिया है कि यह सर्विस फीस होगा न कि प्रवेश शुल्क। माना जा रहा है कि यह सुविधा शुल्क पानी, दवाई और अन्य सुविधाओं के लिए ली जा रही है।

पाकिस्तान श्रद्धालुओं के बीच बांटने वाले प्रसाद और लंगर के लिए भी जरूरी इंतजाम के लिए हाल ही में सहमत हुआ है। दोनों ही देशों के यात्रियों के लिए इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए दोनों ही देश सहमत हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावों के बाद भी करतारपुर कॉरिडोर पर दोनों देश एकजुट होकर काम कर रहा हैं। जल्द ही यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।