Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी रेल मंत्री की लंदन में हुई पिटाई

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत को आंखे दिखा रहा है। यही नहीं पाकिस्तान तो परमाणु हमले तक की धमकी पर उतर आया है। पाकिस्तान की ओर से उनके रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत परमाणु हमले की धमकी दी थी। जिसके बाद अब लंदन में शेख रशीद की पिटाई कर दी गई है। उन्हें लंदन में कुछ लोगों ने घूंसे मारे और उन पर अंडे भी फेंके हैं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख व रेल मंत्री शेख रशीद पर लंदन में उस समय हमला किया गया, जब वह एक होटल में पुरस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद उन पर अचानक हमला किया गया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से संबद्ध पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने ली है।

दरअसल रेल मंत्री शेख रशीद पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। जिसके बाद पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप और ग्रेटर लंदन महिला शाखा के सदस्य उनसे नाराज चल रहे थे और उन्होंने मौका पाते ही उन पर अंडे फेंकने के साथ ही घूंसों से भी वार किया।