Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आर्थिक तंगी से परेशान पाकिस्तान में इमरान खान सरकार ने बना डाला ये बुरा रिकॉर्ड

इस्लाबामाबद। पाकिस्तान में हालात इन दिनों बहुत ही बदतर हैं। कश्मीर मामले को लेकर भारत को आंख दिखाने वाली इमरान सरकार अपने देश के हालात नहीं ठीक कर पा रही और पड़ोसी मुल्क की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह हो गए हैं कि यहां पर दूध जैसी चीजें भी पेट्रोल से महंगी बिक रही हैं। वहीं इन हालातों से जूझ रहा पाकिस्तान अब दुनिया के सामने हाथ फैला रहा है।

वहीं पाकिस्तान की इसी कमजोर हालत ने जाने अनजाने में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल इमरान खान सरकार ने एक साल में सबसे ज्यादा कर्च वृद्धि का रिकॉर्ड बनाया है, जो कि हैरान करने वाला है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक इमरान खान सरकार अपने कार्यकाल के दौरान देश के कुल कर्ज में 7509 करोड़ रुपए की वृद्धि कर चुकी है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पड़ोसी मुल्क में कर्ज वृद्धि का यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया है कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कर्ज से जुड़े इन आंकड़ों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भिजवा दी है, जिससे उसे भी इन बिगड़ते हालात की जानकारी हो सके। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक अगस्त 2018 से अगस्त 2019 के बीच पाकिस्तान ने 2804 अरब रुपए का कर्ज लिया है, जबकि घरेलू बैंकों से 4705 अरब रुपए का कर्ज लिया गया है।