Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीएमसी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सिरसा, 14 जुलाई।(सतीश बंसल ) हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा में बीएमसी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी गुरमीत सिंह एवं वन मंडल अधिकारी नवल किशोर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में सिरसा एवं नाथूसरी चौपटा ब्लॉक की 22 बीएमसी के 160 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में की शुरुआत में जागरुकता अधिकारी अनुराधा ने जैव विविधता के संरक्षण एवं खतरों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने वीडियो के माध्यम से पीबीआर का महत्व और जैव विविधता अधिनियम के बारे में बताया। कार्यक्रम में विक्रम डेलूज, वन मण्डल अधिकारी नवल किशोर ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी पर्यावरण के का संरक्षण के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने वन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी वन महोत्सव के उत्सव पर विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में टीएसजी माटी संस्था द्वारा में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर आयुर्वेदिक अधिकारी डा. हेमा राम कुमावत, नगर पार्षद सुमन शर्मा, वैज्ञानिक महावीर सिंह, पर्यावरण समिति चेयरमैन बीजीपी सेल लक्खा राम कंबोज, गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा के लेक्चर विवेक गोयल, गांव गुसाई आना के सरपंच विनोद कुमार, रोजिनल कोडनेटर उमेद सिंह, डिस्किट कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार मौजूद थे।