Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्वतंत्रता दिवस पर हरे रंग का चांद-तारा नहीं, तिरंगा झंडा फहरायें : वसीम रिजवी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संदेश में चांद तारे वाले हरे झंडे को फहराने से मना किया है। उन्होंने हरे रंगे के झंडे की जगह अपने देश का तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मदरसों व घरों पर हरे रंग के झण्डे लगाने वाले देश के गद्दार हैं।

वसीम रिजवी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि हिन्दुस्तान के कट्टरपंथी मुसलमानों को यह तय करना होगा कि उन्हें हिंदुस्तान के तिरंगे झंडे से मोहब्बत कर उसे बुलंद करना है या फिर इस्लामिक झंडा को। जो लोग हरे रंग के झंडे को अपने मदरसों, अपने घरों में लगाते हैं और जूलुसों में लेकर चलते हैं, वे लोग देश के गद्दार हो सकते हैं लेकिन हिन्दुस्तानी मुसलमान नहीं हो सकते।

ऐसे लोगों को हिंदुस्तान में रहना है तो उन्हें तिरंगे झंडे से मोहब्बत करनी होगी। राष्ट्रगान को गाना होगा। इसके लिए हम लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में एक रीट याचिका दायर कर रखी है कि हिन्दुस्तान में चांद तारा वाला झंडा नहीं फहर सकता है। जिस पर जल्द फैसला होने वाला है।