Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तीज-त्योहारों का महीना है अक्टूबर, जानिए करवाचौथ से लेकर दिवाली का शुभ महूर्त

काशी  पंचांग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की पूजा-आराधना रहेगी। इसी महीने में दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा,करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े पर्व का उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा कई तीज और व्रत भी रखे जाएंगे।

शारदीय नवरात्रि – (29 सितंबर से 8 अक्टूबर)

1 अक्तूबर  – सिंदूर तृतीया
2 अक्तूबर  – विनायक गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, ललिता पंचमी
5 अक्तूबर  – सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली आरंभ
6 अक्तूबर  – दुर्गा महाष्टमी,  महानवमी व्रत
7 अक्तूबर  – सरस्वती विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती
8 अक्तूबर  – दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी
9 अक्तूबर  – पापांकुशा एकादशी व्रत
10 अक्तूबर – पद्मनाभ द्वादशी व्रत
11 अक्तूबर – प्रदोष व्रत
13 अक्तूबर – आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
14 अक्तूबर – कार्तिक माह आरम्भ
17 अक्तूबर –  करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
21 अक्तूबर – अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी
24 अक्टूबर – रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर – प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम
26 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा
27 अक्टूबर –  दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका,चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
28 अक्टूबर – कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर – भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चन्द्र दर्शन
31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी

आचार्य राजेश कुमार