Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब घर पर ही बनाएं ये 5 फेस पैक, रखे अपनी त्वचा का ख्याल

त्वचा की देखभाल के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही खूब पैसे खर्च करते हैं। रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हम तरह तरह के चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बात जब फेस मास्क की हो तो घर में नेचुरल चीजों से बने फेस मास्क इस्तेमाल करना हमेशा फायदेमंद होते हैं। बता दें कि घर में ऐसी कई चीजें उपलब्ध होती हैं, जिनसे हम फेस मास्क बना सकते हैं। त्वचा के लिए हमेशा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

हल्दी और दूध मास्क

दूध आपकी त्वचा को कोमल बनाता है और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाना काफी फायदेमंद होता है। एक छोटी कटोरी में दूध और हल्दी को मिलकर रखें और उसे अपने चेहरे पर हाथ या फिर कॉटन के जरिए लगाएं। 20 या 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में दो बार लगाने से त्वचा कोमल हो जाएगी।

कॉफी फेस मास्क

कॉफी रूखी त्वचा के लिए काफी असरदार होता है। इसमें मौजूद कैफीन त्वचा में निखार और मुलायम बनाती है। इसे बनाने के लिए कॉफी में बेसन, शहद, कोकोनट मिल्क जरूरत के अनुसार डालकर मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको चेहरे पर अंतर साफ देखने को मिलेगा।

अंडा और दही मास्क

अंडा और दही को मिलाकर भी फेस मास्क बना सकते हैं। सबसे पहले एक अंडे में 1 चम्मच दही और आधा चम्मच चीनी मिला लें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और उसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लें।

केला और शहद मास्क

एक कोटरी में केला छिलकर रख लें और उसमें 2 चम्मच शहद और दूध डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। केला और दूध का मास्क लगाने से चेहरे में चमक आएगी और हाइड्रेट भी रहेगा।

बेसन और हल्दी मास्क

बेसन आपके चेहरे का रंग साफ करता है। बता दें कि ऑयली त्वचा के लिए हल्दी और बेसन से बना मास्क चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले एक कोटरी में दो चम्मच बेसन लें और उसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाकर मिक्स कर दें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।