Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब Google करेगा नजदीकी कोरोना जांच केंद्र खोजने मेें मदद, शुरू की ये नई सर्विस

सर्च इंजन Google ने शुक्रवार को कहा उसने अपनी सर्च, असिस्टेंट और मैप सेवाओं पर निकटतम कोविड-19 जांच केंद्र का पता बताने की सुविधा शुरू की है। गूगल ने एक बयान में कहा कि वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और माईगव पोर्टल के साथ काम कर रही है।

यह सेवा उपयोक्ताओं को अधिकृत कोविड-19 जांच केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी यह नई सुविधा अंग्रेजी के साथ-साथ आठ भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

इसमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती शामिल है। वर्तमान में गूगल ने देश के 300 से अधिक शहरों में 700 से ज्यादा कोविड-19 जांच केंद्रों की जानकारी अपने सर्च, असिस्टेंट और मैप पर जोड़ी है।