Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नितेश तिवारी बनायेंगे 400 करोड़ की रामायण,इसलिए होगी ख़ास

बॉलीवुड| लॉकडाउन के इस समय में हर घर में सुबह 9:00 बजे और रात 9:00 बजे रामानंद सागर निर्मित ‘रामायण’ का जादू छाया रहता है। अब भगवान राम के इस आकर्षण का फायदा उठाने की तैयारी बाॅलीवुड ने भी शुरू कर दी है। ‘रामायण’ नाम से ही दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी प्रोड्यूसर मधु मंतेना के साथ मिलकर फिल्म बनाने वाले हैं। इसमें नितेश की भूमिका निर्देशक की होगी।

बड़ा होगा बजट

नितेश ने बतया हमारे इस बड़े प्रोजेक्ट ‘रामायण’ के बारे में सबसे पहले तो मैं चर्चा करता हूं इसकी लागत की। इसका कुल बजट 400 करोड़ से ज्यादा रहेगा। इसमें वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट बहुत ही विशेष होने तो इस चीज पर हमारा काफी खर्चा होगा| नितेश ने बताया हमने अब तक 300 से भी ज्यादा वर्जंस का अध्ययन किया है। हमारे रायटर्स पिछले तीन सालों से इस पर रिसर्च कर रहे हैं। बहरहाल, बुनियाद हमारी वाल्मीकि रामायण रहने वाली है। इस प्रोजेक्ट में वाल्मीकि रामायण से ज्यादा डेविएशन नहीं होगा।

विसुअल्स होंगे ऐसे 

‘रामायण’ एक मैजिकल गाथा है। इसमें आकार बदलने वाले राक्षस हैं। ऐसे तीर बाण हैं, जो शेप बदलते हैं। श्राप की भी अपनी एक शक्ल है। इन सबको देखते हुए हमारी यह फिल्म विजुअली बड़ी स्पेक्टल वाली साबित होगी। इसमें वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट स्पेशल देना होगा तो इस पर खूब खर्चा होगा। इसकी शूटिंग साल के दूसरे हाफ से शुरू होनी थी पर मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें देरी संभव है।

 कास्टिंग

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अंदरुनी सूत्रों और बॉलीवुड ट्रेड से जुड़े एक्सपर्ट्स से हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि ऋतिक-दीपिका को इसमें राम-सीता के तौर पर कास्टिंग के लिए अप्रोच किया गया है।