Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दोषियों के नए डेथ वारंट पर निर्भया की मां बोलीं-तीन मार्च को मेरी बेटी को न्याय मिलेगा

 

 

नई दिल्ली। निर्भया के चारों गुनाहगारों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी। इसके लिए पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को नया डेथ वांरट जारी कर दिया है।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे इस फैसले से ज्यादा खुशी नहीं हुई है, क्योंकि यह डेथ वारंट तीसरी बार जारी किया गया है। हमने दोषियों को सजा दिलाने के लिए सात सालों से संघर्ष जारी रखा है। उन्होंने कहा कि मैं संतुष्ट हूं कि हमारा संघर्ष रंग लाया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार उन चारों दरिंदो को फांसी दी जाएगी और मेरी बेटी को न्याय मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले निर्भया के चारों दोषियों को दो बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। पहला डेथ वारंट 22 जनवरी को, फिर दूसरे डेथ वारंट में एक फरवरी की सुबह छह बजे फांसी दी जानी तय की गई थी। अब तीसरी बार डेथ वारंट जारी किया गया है।