Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फतेहपुर में मृत मिले नौ बंदर, जहर देकर मारने की आशंका

 

 

फतेहपुर। जिले में शनिवार को नौ बंदर मृत मिले। आशंका है कि इन बंदरों को जहर देकर मारा गया है। ग्रामीणों ने गड्डा खोदकर मृत बन्दरों को जमीन में दफनाया। वहीं, पुलिस ने इस घटना की जानकारी न होने की बात कही।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला-खजुहा नहर पटरी के अदमापुर गांव के पास नौ बंदरों के शव सुबह खेतों में काम के लिए निकले ग्रामीणों ने देखे। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बंदरों के शवों के पास ही कुछ पूड़ियां जमीन पर पड़ी मिलीं। आशंका है कि किसी ने पूड़ियों में जहर मिलाकर इन बंदरों को खिलाया है, इससे इन बंदरों की मृत्यु हुई है। ग्रामीणों ने मिलकर गांव के बाहर एक खाली जगह पर खड्डा खोदकर सभी बंदरों के शवों को दफना दिया है।

थानाध्यक्ष जेपी उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी जांच की जायेगी।