Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पटियाला में निहंग सिक्खों ने किया पुलिस पर हमला,काटा ASI का हाथ

खबर पटियाला से है. जहाँ की सब्जी मंडी में रविवार सुबह निहंग सिक्खों ने पुलिस पर हमला कर दिया इस हमले में एक एएसआई की कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि एक थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसवाला जख्मी हो गये। घटना के बाद निहंग  गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिप गए। अंदर से गोलीबारी भी की। बाद में कमांडो टीम ने गुरुद्वारे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पास की बात पूछने पर किया हमला

  • पुलिस ने बताया एक गाड़ी में 5 निहंग सब्जी मंडी पहुंचे। यहां जब इनसे  कर्फ्यू पास के बारे में पूछा गया तो सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने निहंगों की गाड़ी को घेर लिया।
  • जैसे ही पुलिस ने गाड़ी रोकी, तलवार लिए निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई की कलाई कट कर अलग हो गई। घटना के बाद आरोपी गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी भी पीछा करते हुए गुरुद्वारे पहुंचे। 

समुदाय प्रमुख ने बताया गुंडे

  • पटियाला में निहंग समुदाय के प्रमुख 96 करोड़ी बाबा बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘इन्होंने  पहनावा जरूर निहंग सिंह जैसा पहन रखा है, लेकिन हमारा समुदाय ऐसा नहीं है।  जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, वे सिर्फ और सिर्फ गुंडे हैं।
  • आपको बता दें, पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ा दिया है। राज्य में 23 मार्च से कर्फ्यू लगाया था, जो 14 अप्रैल को खत्म होना था।