Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक हफ्ते में NIA को दूसरी सफलता, दिल्ली-अमरोहा से धरे गए पांच संदिग्ध

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक हफ्ते में दूसरी सफलता मिली है। नए साल के जश्न में खलल डालने के इरादे से दिल्ली और अमरोहा में घूम रहे पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। NIA द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद इन संदिग्धों के पास से भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

मालूम हो की साल 2018 आज खत्म हो रहा है और वर्ष 2019 के आगमन की तैयारियों में पूरा देश जश्न की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस खुशी के माहौल में कुछ संदिग्ध लोग नापाक इरादे से देश में घूम रहे हैं। ऐेसे लोगों को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और धर पकड़ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में पकड़े गए पांचों संदिग्धों को पुलिस हिरासत में रख लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद और अमरोहा में छापेमारी के बाद पकड़ा गया है। बता दें कि इस हफ्ते एनआईए की ये दूसरी रेड है इससे पहले टीम ने दिल्ली और यूपी से ही 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस रेड में NIA ने 17 जगह छापेमारी कर के गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में पकड़े गए गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए NIA ने बताया कि गैंग के लीडर का नाम मुफ्ती सोहेल है जो दिल्ली में ही रहता है। मूल रुप से वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है जहां वह एक मस्जिद में काम करता है। हिरासत में लिए गए आंतकि देश की कई मुख्य हस्तियों और दिल्ली के बड़े बाजारों को निशाना बनाने की फिराक में थे। इस साजिश में मौलवी से लेकर इंजिनियर तक शामिल थे।