Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मासिक धर्म के दौरान भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती हैं समस्या

कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड के दौरान अक्सर महिलाओं को और ज्यादा दर्द की परेशानी रहती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनका दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। शुरू के दो दिन वाकई में बहुत तकलीफ देते हैं। इसे कम करने के लिए मम्मियां और चीज़ खाने को बोलते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है इन दिनों की जाने वाली कुछ चीज़े आपके दर्द को और बड़ा देती है? यकीन नहीं तो नीचे देखिये….

ज़्यादा कैफीन: अगर आप पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाना चाहती हैं तो अपनी दिनचर्या में से कैफीन का सेवन कम कर दें। पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए सभी चाय और कॉफी पीते हैं, लेकिन ज़्यादा कैफीन आपके दर्द को और बढ़ाता है। कैफीन लेने से आपको बार-बार पेशाब आता है और इससे आपकी रक्त वाहिकाएं सकंरी हो जाती है जिससे दर्द बढ़ता है।

कॉफी: अगर आप पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाना चाहती हैं तो अपनी दिनचर्या में से कैफीन का सेवन कम कर दें। अत्यधिक कॉफी का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं संकुचित हो सकती हैं। जो महावारी के दौरान पेट में ऐंठन, बेचैनी और सूजन का कारण बन जाती हैं। इसकी वजह से लड़कियों को महावारी के दौरान पेट में दर्द महसूस होने लगता है।

सिरगेट और शराब: ये दोनों सेहत के लिए खराब होते हैं, इन्हें ज़्यादा लेने से पीरियड्स अनियमित होते हैं और दर्द बढ़ता है। कई रिसर्च भी दावा कर चुकी हैं कि सिगरेट पीने वाली महिलाओं को पीरियड्स में ज़्यादा दर्द होता है।

एक्सरसाइज़ ना करना: उन दिनों दर्द की वजह से सिर्फ हम पूरे दिन बिस्तर में पड़े रहते हैं, जिससे लंबे समय तक दर्द बना रहता है। इसीलिए शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो के लिए एक्सरसाइज़ करें।

चीनी युक्त चीजें: अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाएं केक, कुकीज़ और कैंडी आदि चीनी युक्त चीजें लेना पसंद करती हैं। लेकिन यदि आप इन चीजों का सेवन करती हैं, तो आपका दर्द बढ़ सकता है। इन दिनों मीठा खाने का मन करे तो आप मीठे फल जैसे आम, तरबूज, सेब आदि खा सकती हैं।

मीठा और नमकीन खाना: माना इस दौरान आपको काफी कुछ अच्छा खाने का मन करता है। लेकिन ज़्यादा चीनी आपके शरीर की सूजन को बढ़ाती है और नमक शरीर में वॉटर रिटेंशन की वजह बनता है, जिससे दर्द और भी बढ़ जाता है।

पूरी नींद ना लेना: हार्मोन के बेहतर बैलेंस को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी है पूरी नींद लेना। अगर अच्छी पूरी नींद नहीं लेंगी तो इससे आपके शरीर में दर्द रहेगा और पीरियड्स के दौरान ये दर्द और बढ़ेगा।