Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नहीं रहे नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी का निधन

लखनऊ: सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज यानी सोमवार को निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि वह 82 साल के थे और उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के तहत मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जी हाँ और इन दिनों उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी था। हालाँकि दुआओं का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके निधन की खबर सभी के लिए हैरान कर देने वाली खबर बनी है और अब आम जनता से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज नेता तक दुःख रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे।

उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

इसी के साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘देश में जब भी मर्यादित और संसदीय परम्पराओं वाली राजनीति की चर्चा होगी, तो मुलायम सिंह यादव जी का जिक्र जरूर होगा। उनका जाना देश की समाजवादी विचारधारा और राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। मेरा सौभाग्य है कि वो सदन में मेरे साथी सदस्य रहे और उनका हमेशा सहयोग मिला।