Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अश्लील क्लिप बनाकर महिला से तीन साल तक पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 

 

 

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में एक महिला की नहाते समय अश्लील क्लिप बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

विहिप ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इलाके निवासी 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपित मुजफ्फर (30) उसका पड़ोसी है। आरोप है कि करीब तीन साल पहले आरोपित ने महिला की नहाते समय अश्लील क्लिप बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को जलमहल के पास एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया। जिसके बाद आरोपित लगातार फोटो, वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर देहशोषण करता आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रविवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।