Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ग्राम प्रधान को घर से उठा ले गए नक्सली

रांची। रांची के नामकुम प्रखंड के सोगोर के ग्राम प्रधान संदीप सुंडिल को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। शनिवार को परिजनों ने थाने में नक्सलियों के अपहरण करने की सूचना दी है।

बताया गया है कि शुक्रवार देर रात कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और ग्राम प्रधान को उठा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम प्रधान की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।