Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रीय लोकदल ने धूमधाम से मनाया 72वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक स्कूली छात्र तक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश सचिव एम0ए0 आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष शत्रोहनलाल रावत, अश्विनी प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, अजय, पुनीत, वैभव गोयल, शैलेन्द्र शर्मा, सुभाष राजभार, बेलाप्रताप राजवंशी, शम्भूदयाल, मनोहर मौर्या, रामनरेष एडवोकेट, मंजूर फातिमा, विश्वनाथ यादव आदि रालोद नेता मौजूद थे।