Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 : नासा भी नहीं पहुंच पाया विक्रम लैंडर तक, इसरो को हाथ लगी निराशा

नई दिल्ली। इसरो के मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भारत को निराशा ही हाथ लग रही है, क्योंकि यह मिशन लगभग खत्म हो रहा है और नासा का ऑर्बिटर भी विक्रम लैंडर की फोटो लेने में असफल साबित हुआ है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने भी लैंडर विक्रम को जिंदा करने की उम्मीद लगभग खत्म कर दी है।

इस मिशन में भारत के लिए उसकी सबसे बड़ी उम्मीद दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा ही था लेकिन अब नासा की ओर से भी इस मिशन को लेकर बुरी खबर ही सामने आई है। क्योंकि नासा का सेटेलाइट भी विक्रम लैंडर की तस्वीर लेने में नाकाम रहा है। जिसके बाद अब इस मिशन को लगभग खत्म माना जा रहा है।

गौरतलब हो कि 6 सितंबर को विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी और चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर रहने पर ही विक्रम लैंडर से नासा का संपर्क टूट गया था। जिसके बाद से ही लगातार इसरो वैज्ञानिक विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में जुटे हुए थे। वहीं दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि नासा का सेटेलाइट एलआरओ इन दिनों चांद के चक्कर काट रहा है और वह बुधवार रात चांद के उस इलाके के पास पहुंचेगा, जहां शायद विक्रम लैंडर पड़ा होगा। लेकिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी के कैमरे भी लैंडर विक्रम की तस्वीर खींचने में नाकाम रहे हैं।