Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दियों के मौसम में सारसो का साग खाने के गज़ब फायदे, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को करता है दूर

सर्दियों के मौसम में सरसों का साग सेहत के लिए लाभकारी होता है। सरसो के साग में आयरन,  विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन होता है। सरसों के साग के सेवन से आप अस्थमा, दिल की बीमारियां और मेनोपॉज के बीमारियों से बचे रहेंगे।

इतने ग्राम होता है साग में पोषक तत्व

सरसों के 100 ग्राम साग में 27 कैलोरी, केवल 0.4 ग्राम फैट्स, 358 मिली ग्राम पोटैशियम, 4.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.2 ग्राम फाइबर, 1.3 ग्राम शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में देता है।

कैंसर की रोकथाम

सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

सरसों के साग के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण अधिक होता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों की आशंका घटती है।

मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है

सरसों के साग में फाइबर अच्छी मात्रा में है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन भी अच्छी तरह होता है।

गर्भवती महिला खाएं जरूर

Image result for गर्भवती महिला खाएं जरूर

विटामिन के की अच्छी मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्भवती महिलाओं को विटामिन के सुबह की तकलीफ, नौजीया और उल्टी से भी निजात दिलाता है।

आंखों की सेहत के लिए है जरूरी

एक कप सरसों के साग के पत्तों में रोज की जरूरत का 124 फीसदी विटामिन ए होता है। आंखों की सेहत के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी है, जिससे रतौंधी से भी बचाव होता है। विटामिन ए की मौजूदगी से आंखों में नमी की कमी नहीं होती।