Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अतिक्रमण पर नगर निगम ने बुधवार को की कार्रवाई

निगम ने सपा दफ्तर के बाहर की दुकानों पर बुलडोजर चलाया, निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को पहले ही कई नोटिस दिए थे। नगर निगम का कहना है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद ये कार्रवाई हुई। वहीं, दुकानदारों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एक महिला दुकानदार ने इस कार्रवाई के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया। महिला का नाम आयुषी श्रीवास्तव है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। मेरे दुकानदार सीधे हैं, वे बोल नहीं पाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनम किन्नर की वजह से ये सारी दुकानें टूटी हैं। उसका अवैध मकान नहीं टूटा है।

महिला ने आरोप लगाया कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होता, वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी। महिला ने आरोप लगाया कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होता, वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सरकारी और फुटपाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध कब्जा किए गए जगहों पर बुलडोजर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी के तहत आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुलडोजर चलाया गया।