Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर हिंदू करेंगे दीपदान तो मुस्मिल पक्ष को भी राम लला के विवादित परिसर में मिले नमाज पढ़ने की इजाजत

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद ने यह मांग की है कि दीपावली के दिन अयोध्या के विवादित परिसर में उन्हें दीपोत्सव की इजाजत दी जाए। वहीं इस मांग के बाद अब मुस्मिल समाज ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने कहा है कि अगर विवादित परिसर में विश्व हिंदू परिषद को दीपदान करने की अनुमति मिलती है, तो फिर मुस्लिम पक्ष को भी विवादित परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत मिलनी चाहिए।

हाजी महबूब ने कहा है कि विवादित परिसर में केवल सुप्रीम कोर्ट का आदेश चलता है, वहां किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर विहिप को विवादित परिसर में दीपोत्सव की इजाजत मिलती है, तो उनके समाज को भी विवादित परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा में दलबदलू नेताओं से परेशान होकर मतदाता ने घर के बाहर लगाया चेतावनी भरा बोर्ड

बताते चलें कि विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को विवादित परिसर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र से मुलाकातर कर 27 तारीख को विवादित परिसर में 5100 दीपों को जलाने की अनुमति की मांग की थी। वहीं इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा है कि इस बार 5100 हजार दीप रामलला के सामने समर्पित किए जेंगे लेकिन आने वाली दिपीवली से पहले भव्य रामलला का मंदिर बनेगा। यही हिंदू जनमानस का विश्वास है।