Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव  की तबीयत बिगड़

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव  की तबीयत बिगड़ गई है।उनकी हालत गंभीर है। साधना यादव पिछले 4 दिनों से गुरुग् के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव आईसीयू में भर्ती हैं। साधना यादव क्रिटिकल आईसीयू- 5 में एडमिट हैं। जान लें कि साधना यादव पिछले काफी समय से बीमार हैं। गंभीर हालत में साधना यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल दवाइयों से भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। साधाना यादव साल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गई थीं।14 अक्टूबर 2020 को खबर आई थी कि मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना यादव कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि साधना यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। साधना यादव के बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। वहीं, साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा. अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से साल 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं