Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भरी सभा में अखिलेश यादव पर भड़क गए मुलायम…

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ में पार्टी दफ्तर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश उन्हें दी गई जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाया। अजीब बात यह हुई कि यह बात उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने कही।

दरअसल, नए साल के मौके पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी दफ्तर में मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सपा संरक्षक ने पार्टी मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के दौरान मुलायम सिंह अखिलेश से नाराज दिखे। उन्होंने पहले अखिलेश यादव को कहा कि उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन वो उस जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा रहे हैं।

अखिलेश को सलाह देते हुए कहा उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा ध्यान महिलाओं पर दें. उन्होंने कहा कि महिलाएं जब तक रहेंगी तब तक परिवार साथ रहेगा। इस तरह अगर सारे वोट समाजवादी पार्टी को पड़ जाए तो भारी बहुमत से हमें जीत मिलेगी।

मुलायम ने इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अखिलेश के नाम के नारे लगाने पर भी फटकार लगाई। दरअसल, जब मुलायम पार्टी कार्यकर्ताओं का संबोधन कर रहे थे तभी कार्यकर्ताओं ने देश का नेता कैसा हो, अखिलेश यादव जैसा हो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मुलायम सिंह भड़क गएफ। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को डांट लगाते हुए कहा कि जब नेता बोले तो शांति से सुनो। बात अच्छी लगे तो ताली बजाओ।

वहीं अखिलेश यादव ने भाषण देते हुए कहा कि समाजवादी तो विकास के रास्ते पर प्रदेश को ले जा रहे थे, भाजपा ने वे सभी रास्ते बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्था है. कर्ज से लदे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। सन 2019 में जनता ने झूठ से मुक्त होने का बड़ा निर्णय ले लिया है।