Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बुधवार की शाम अचानक बिगड़ गयी। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बुधवार को सुबह अपने कार्यालय में बैठे थे। वहां उन्होंने समर्थकों से भेंट की और इसके बाद वे आवास में भीतर चले गये जहां पर अचानक उनकी तबियत खराब हुई। इसके बाद सहायकों ने परिजन को बताया। इस पर मुलायम सिंह को आनन-फानन में पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उनको इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया।

पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। उनके पेट के निचले हिस्से में दिक्कत है। जिसका उपचार किया जा रहा है। जांच और उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। फिलहाल कोई गम्भीर समस्या नहीं है।