Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अम्बिका चौधरी के साथ मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह सपा में शामिल

लखनऊ। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी ने सपा का दामन थाम लिया है। मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह भोर में समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंचे। यहां सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई। यहीं इस दौरान अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ली।

वहीं अम्बिका चौधरी भावुक हो गए और रोने लगे तो अखिलेश ने दिलासा दिया कहा, ना जाने क्यों कुछ मज़बूत रिश्ते यूं ही टूट जाते हैं। अम्बिका चौधरी का स्वागत है पार्टी में। आप के आने से पार्टी मज़बूत हुई है। बहुमत की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। नेता जी के जितने पुराने साथी हैं सबको सपा में जोड़ा जाएगा। सही समय पर जो साथ दे वही साथी है।

आपको बता दें कि सिबगतुल्लाह अंसारी पेशे से अध्यापक रहे हैं। तीनों भाइयों में सबसे बड़े सिबगतुल्लाह अंसारी दो बार विधायक भी रह चुके हैं। गाजीपुर की सियासत पर नजदीक से निगाह रखने वालों की मानें तो उनके सपा में शामिल होने के साथ मोहम्मदाबाद सीट पर पहले से एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।