Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शोषित-पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उठाएंगे समस्या : मुकेश रघुवंशी

लखनऊ। केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जॉच संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने शुक्रवार को मुकेश सिंह रघुवंशी के समाज के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव को देखते हुए
संस्थान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

गोपाल राय ने कहा कि देश के शोषित, वंचित एवं पीड़ितों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। देश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े जिले में ब्लाक से लेकर जिला स्तर एवं मण्डल में पदाधिकारियों का चयन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।

मुकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों एवं 18 मण्डलों में जाकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से शोषित एवं पीड़ितों की समस्याओं का निदान करायेंगे। भ्रष्ट अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाकर केन्द्र एवं उप्र सरकार की मंशा के अनुरूप पीड़ितों के साथ न्याय करें। अन्यथा की स्थिति में संस्थान भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

इस मौके पर सीनियर नेशनल वाईस चेयरमैन जाफ़र नक़वी, राघवेंद्र राय, जीत बहादुर, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार नागर, सजीवन एवं अन्य जिले से लोग मौजूद रहे।