Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गजब का इश्क : 3 बच्चों की मां ने 26 साल के युवक से रचाई शादी

 

-थाने में हुए सात फेरे, पुलिसर्मी बने घराती-बराती

लखनऊ। प्यार में कोई न उम्र की सीमा होती है न जाति-धर्म का बंधन। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। रहीमाबाद थाने में एक 45 साल की महिला ने अपने 26 साल के प्रेमी के साथ शादी रचाई है। महिला के पहले से तीन बच्चे हैं। इस शादी में पुलिसकर्मी ही घराती और बराती बनकर शामिल हुए और दावत का इंतजाम किया।

 

जानकारी के अनुसार, महिला की यह दूसरी शादी है और पहले पति से उसके तीन बच्चे हैं। बताया गया कि महिला के पति का 15 साल पहले देहांत हो गया था। तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 23 साल, मंझला बेटा 18 का और सबसे छोटा बेटा 14 साल का है।

परिवार ने दोनों की शादी को लेकर विरोध जताया था। महिला और 26 साल के युवक दोनों के परिवारों का आपस में काफी विवाद हुआ। जब परिवार इनकी शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो दोनों पुलिस के पास गए। पुलिस ने फैसला करते हुए दोनों की शादी कराई।

महिला ने प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, लेकिन उसका प्रेमी फिलहाल शादी करने की उसकी बात का टाल रहा था। महिला ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और दो दिन तक इस मामले पर बहस हुई। आखिर में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी और उनके परिवारों से सहमति लेकर दोनों की शादी करवा दी।