Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गोरखपुर में कलयुगी मां ने अपनी चार महीने की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में शनिवार को एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। शनिवार को यहां एक कलयुगी मां ने अपनी चार महीने की दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल महादेवा का है

जानकारी के मुताबिक, जंगल महादेवा के रहने वाली कमला देवी ने अपनी चार महीने की दुधमुंही बेटी की गला दबकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के दौरान उसने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पीड़ित पति ने इस मामले में आरोपित पत्नी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

पीड़ित पति के मुताबिक आने वाले वक्त में पत्नी उसकी हत्या करवा सकती हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।