Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए प्रियंका गांधी ने कार से उतरकर क्या किया? जब उनके सामने ही लगे मोदी-मोदी के नारे

उज्जैन। लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में  है और उससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी सारी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं, कि किस तरह से उन्हें इन चुनावों में जीत मिल जाए। इसी के तहत कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री की और उससे पहले उन्होंने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया।

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान को शुरू करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं और यहां पर इंदौर और रतलाम में एक रोड शो में भी शामिल हुई थीं। हालांकि  उससे पहले उन्होंन महाकाल के दर्शन किए और जीत की मन्नत मांगी। वहीं इंदौर में रोड शो के लिए जाने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने कुछ ऐसा हुआ, जो अक्सर ही कांग्रेस की जनसभाओं में देखा जाता है।

दरअसल, इंदौर में उनके रोड शो में ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। जो लोग मोदी के नारे लगा रहे थे उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। जिसके बाद प्रियंका ने यह नजारा देख अपनी कार रुकवा दी और उन लोगों से हाथ मिला और उन्हें कहा कि ‘आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह, ऑल दी बेस्ट।’ इतना कहकर प्रियंका गांधी वाड्रा वापस अपनी कार में सवार हुईं और आगे के कार्यक्रम के लिए निकल गईं।

इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख अब प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ की जा रही है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने इंदौर में एक मेगा रोड सो किया और उनके साथ इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।