Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे Rohit Sharma, सरकार समेत 4 संस्थाओं को डोनेट किए लाखों रुपए

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भी कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे देश की मदद करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार के अलावा दो अन्य संस्थाओं को भी बड़ी रकम डोनेट करने का ऐलान किया है।

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 80 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने 45 लाख पीएम केयर्स फंड, 25 लाख सीएम रिलीफ फंड (महाराष्ट्र), 5 लाख फीडिंग इंडिया और 5 लाख डॉग्स की मदद के लिए दान किए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी।

जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली भी मदद के लिए आ चुके हैं और बड़ी राशि को दान कर चुके हैं। रोहित शर्मा खुद को मदद के लिए आगे आए ही हैं, बल्कि वो साथ में लगातार लोगों से सोशल मीडिया के जरिए घर पर रहने की अपील भी कर रहे हैं।