Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप, सिगरेट से दागा फिर जहर देकर सड़क पर फेंका

दिवाली से पहले Jio यूजर्स को झटका! अब फ्री में नहीं कर पाएंगे कॉल, चुकाने होंगे इतने पैसे?

रतलाम (मध्य प्रदेश)। आलोट थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बुधवार को सामने आई है। यहां एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपितों ने दुष्‍कर्म के दौरान पीड़ता को सिगरेट से दागा। इसके बाद पीडि़ता को जहर पिलाकर मारने के उद्देश्य से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पीडि़ता के साथ जब इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब उनकी दो साल की मासूम बेटी भी साथ में थी।

आरोपितों में महिला का तलाकशुदा पहला पति और उसके चार रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीडि़ता के अनुसार, एक माह पहले ही पति से तलाक ले चुके पहले पति ने उनके मौजूदा पति के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीडि़ता मुख्य गवाह है। इसलिए आरोपित उनपर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला के ऐसा करने से मना करने पर पहले पति ने इस बर्बर घटना को अंजाम दिया।

आरोप है कि सोमवार के दिन महिला कपड़े सिलवाने के लिए जा रही थी, उसी वक्त रास्ते में पहले पति ने अपनी बहन, जीजा और दो भांजों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया। महिला को सोमवार रात खेत पर ले जाकर पहले तो आरोपियों ने जमकर शराब पी फिर पहले पति के दोनो भांजों ने उससे दुष्कर्म किया और उसको सिगरेट से दागा। इसके बाद भी महिला बयान बदलने के लिए नहीं मानी तो उसे कीटनाशक पिलाकर सड़क पर फेंक दिया।

मंगलवार रात करीब 12 बजे पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर आलोट पुलिस ने आरोपित विक्रमसिंह पुत्र भेरूसिंह गुर्जर निवासी पिपलीखेड़ा थाना बरखेड़ा, सक्ष्मणसिंह पुत्र ता हीराजी गुर्जर निवासी बरखेड़ा कायत थाना खाचरोद, करणसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह गुर्जर एवं लीलाबाई पति लक्ष्मणसिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 365,342,376(2),307,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।