Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मनोज तिवारी की हुई छुट्टी, दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष बने आदेश कुमार गुप्ता

दिल्ली सांसद और ऐक्टर मनोज तिवारी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नियुक्त किया।

मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। इस बाबत पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से अधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है।

मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है।

मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे।

गौरतलब है कि इससे पहले कल दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेताओं को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मनोज तिवारी और अन्य नेताओं को राजेंद्रनगर पुलिस थाने ले जाया गया था।

दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें मनोज तिवारी के साथ कुछ अन्य भाजपा नेता और पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं।