Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एनआरसी को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, नही लागू होने…….

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में कभी भी एनआरसी प्रक्रिया को लागू होने नही देंगी। हम कभी एनआरसी लागू करने की अनुमति नही देंगे।

बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन महत्वपूर्ण हैं। जिस दिन विरोध प्रदर्शन अपना मूल्य खो देंगे उस दिन भारत, भारत होना बंद हो जाएगा। मुख्यमंत्री ममता ने कहा मैं दुखी हूं कि बंगाल में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स को लेकर पैदा हुई घबराहट की वजह से छह लोगों की मौत हो गई। मुझ पर भरोसा कीजिए, हम यहां एनआरसी की अनुमति कभी नहीं देंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा। असम में यह ’असम समझौते’ की वजह से हुआ। असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार छीनने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।

हम सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, उन्हें बंद किए जाने के विरोध में 18 अक्टूबर को रैली करेंगे। हमने देखा कि उन्होंने (एबीवीपी, भाजपा) जाधवपुर विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं लेकिन हम उनके मंसूबे को कामयाब नही होने देंगे। तृणमूल के कार्यकर्ता दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उनकी साजिशों का माकूल जवाब देंगे।