Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जम्मू कश्मीर बढ़ती हत्याओं के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कल करेंगे गृह मंत्री से मुलाकात

जम्मू कश्मीर में कुछ दिनों से कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को लेकर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को शनिवार दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उन्हें तलब किया है। कश्मीर में बीते 48 घंटे में 8 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनमें अधिकांश कश्मीरी पंडित हैं।

*दो अध्यापकों की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग*

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में दो अध्यापकों की हत्या के मामले में जम्मू के विभिन्न संगठनों द्वारा रोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही जम्मू में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और नारेबाजी कर रोष व्यक्त कर रहे हैं।

लोगों द्वारा लगातार सरकार से इंसाफ की मांग की जा रही है। रियासी में भी बार एसोसिएशन ने कश्मीर में हुई हत्याओं के विरोध में रोष रैली निकाली, जिसमें लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास तवी पुल पर प्रदर्शन किया।

*कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत, कुछ का जम्मू की तरफ कूच*

प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर के विभिन्न जिलों में नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत है। कश्मीर के विभिन्न जिलों से कई पंडित कर्मचारियों ने जम्मू की तरफ रुख कर लिया है। इस बीच गांदरबल जिले के तुलमुला जोन में तैनात चार कश्मीरी पंडित शिक्षकों की ओर से सुरक्षा खतरा बताए जाने पर उन्हें खीरभवानी मंदिर में सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। बडगाम के शेखपोरा में बने ट्रांजिट आवास से भी कुछ पंडित कर्मचारियों ने जम्मू जाने की बात की पुष्टि की है। आल कश्मीरी माइग्रेंट इम्प्लाइज फोरम कश्मीर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्थिति सामान्य होने तक ड्यूटी से छूट देने की मांग की है।