Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रेमी जोड़े को कालिख पोत जूतों का माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

 

 

 

 

करनाल (हरियाणा)। जिले के गांव दनियालपुर में पंचायत के आदेश पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े का मुंह काला कर घुमाया। जूतों की माला पहनाई गई। सरेआम बेइज्जत कर दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया गया।यह वाकया मंगलवार का है। सोशम मीडिया में पंचायत की दंबगई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने गुरुवार को कुछ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। युवक अविवाहित है। दोनों 16 दिन पहले से घर से भाग गए थे। इसके बाद महिला के परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। मंगलवार को दोनों पानीपत में इन लोगों के हत्थे चढ़ गए। पानीपत से दोनों को दनियालपुर लाया गया। इसके बाद पूर्व सरपंच के घर पर दोनों बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत के आदेश पर दोनों का मुंह काला किया गया। इसके बाद जूतों की माला पहनाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।

प्रेमी जोड़े के साथ की गई इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने गुरुवार शाम बताया कि वीडियो के आधार पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।