Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

12 साल पहले चोरी हुई अंगूठी निकली नाक से, देख उड़े सबके होश… जानिए पूरा माजरा

टेन में रहने वाली 20 वर्ष की युवती, जिसका नाम अबिगेल थॉम्पसन बताया जा रहा है, उसके साथ हाल ही में एक चौंका देने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे के दौरान युवती को 12 साल पहले खोयी हुई कीमती अंगूठी वापस मिल गई है।

हैरत में डालने वाली बात तो ये है कि इस अंगूठी के बरामद होने की जगह और तरीका दोनों ही बेहद दिलचस्प हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

आठवें जन्मदिन का तोहफा

साल 2007 में जब अबिगेल आठ वर्ष की हुईं तो उनकी मां ने उनके जन्मदिन के तोहफे में एक खूबसूरत सोने की अंगूठी दी। कुछ साल बाद उनकी अंगूठी अचानक से गुम हो गई। उन्होंने ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो उन्हें नहीं मिली। उस दौरान उन्हें लगा कि उनकी अंगूठी चोरी हो गई है।

इसके बाद अभी कुछ वक़्त पहले उन्हें किसी वजह से एक के बाद एक कई छीकें आईं। इन छीकों के दौरान अंगूठी उनकी नाक से निकल कर सामने गिर पड़ी।

अहसास तक नहीं हुआ

अबिगेल थॉम्पसन का कहना है कि उनको इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि अंगूठी उनकी नाक में फंसी हुई थी, क्योंकि इतने सालों में कभी भी उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं आई और न ही कभी उन्हें अटपटा महसूस हुआ। वहीं इस बारे में वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जनों का कहना है कि ये कोई साधारण बात नहीं है। हालांकि इसका अहसास होना और इतने लंबे समय तक नाक में रहना बेहद अजीब है।