Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों पर बसपा तो इन पर लड़ेगी समाजवादी पार्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

2019 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर मची हलचल और तेज हो गई है। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों को लेकर सपा, बसपा और रालोद में सहमति बनती दिख रही है। पश्चिमी यूपी की 22 लोकसभा सीटों में से अधिकतर सीटें बसपा के खाते में गई हैं।

खबर है बसपा पश्चिमी यूपी की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि समाजवादी पार्टी 8 सीटों और 3 सीटें आरएलडी को मिली हैं। बुधवार को आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ बैठक की थी। इसके बाद अब आरएलडी को सूबे की तीन सीटें दी गई हैं। वहीं पार्टी का एक उम्मीदवार सपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि सूबे की 56 सीटों पर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ-हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, नगीना और अलीगढ़ लोकसभा सीटों से बीएसपी चुनाव लड़ेगी. वहीं हाथरस, कैराना, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीट से सपा चुनाव लड़ेगी।

वहीं सपा-बसपा गठबंधन में चौधरी अजित सिंह का पार्टी आरएलडी के शामिल होने के बाद उसे बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा की सीट दी गई है।