Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : मोदी की सुनामी में बह गए ये दिग्गज नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले यह कहा जा रहा था कि भाजपा सरकार इस बार लहर नहीं बल्कि सुनामी लेकर आएगी और उस सुनामी में विपक्षी दल बह जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले कही गई यह बात अब सच होती हुई दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां एनडीए 350 के आंकड़े को पार करते हुए दिख रही है, जबकि बहमत के लिए मात्र 272 का ही आंकड़ा चाहिए होता है। वहीं विपक्षी दलों के लिए यह काफी बड़ी हार बताई जा रही है। हालांकि इस बार के चुनाव में देखने वाली बात यह रही कि मोदी सुनामी में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें से चार चेहरे मुख्य हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे- कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को हार का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इस सीट से भाजपा के उमेश जी जाधव 42000 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं और अब परिणाम आने में चंद घंटों का समय बचा रह गया है।

दिग्विजय सिंह- कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा था, जिनका सामना भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। इस सीट पर दिग्विजय को करारी हार मिलती दिख रही है। दिग्विजय सिंह यहां साध्वी से 110520 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

कन्हैया कुमार- बिहार के बेगूसराय में इस बार सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और भाजपा के गिरिराज सिंह के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा था लेकिन गिरिराज सिंह के सामने कन्हैया कुमार कमजोर साबित हो रहे हैं। गिरिराज यहां पर 77000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया- कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश में स्टार चेहरा माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से मैदान में है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है। इस सीट पर सिंधिया केपी यादव से 53000 वोटों से पीछे हैं