Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जीआरजी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित कर लॉयंस क्लब उमंग ने मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा।।( सतीश बंसल )  लायंस क्लब सिरसा उमंग द्वारा शिक्षक दिवस पर जीआरजी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के जोन चेयरमैन रवि अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

घर में बच्चे को मां और स्कूल में शिक्षक अच्छे संस्कार देकर उसका भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले शिक्षकों से हम सबको प्रेरणा लेकर कुछ अलग करना चाहिए।
क्लब के प्रधान अंकित अरोड़ा ने कहा कि लॉयन्स क्लब सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण है और क्लब का सदैव ये प्रयास रहा है कि समाजहित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया हैं। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन प्रदीप मेहता, प्रधान अंकित अरोड़ा, सचिव प्रदीप मक्कड़, कोषाध्यक्ष संदीप मेहता भी मौजूद थे।