Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मांगों को लेकर गरजे एलआईसी अभिकर्ता

सिरसा।।।।।( सतीश बंसल ) लाइफ इंश्योरेंश एजेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े अभिकर्ताओं ने प्रधान सुदेश कुमार की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन उच्चाधिकारी को सौंपा। प्रधान सुदेश कुमार ने बताया कि अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हंै, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में पॉलिसी पर बोनस बढ़ाने, ऑनलाइन पॉलिसी बिक्री पर रोक लगाने, लोन पर ब्याज दर घटाने, पांच साल से बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से शुरू करने, जीएसटी हटाने, अभिकर्ता को बचाना शामिल है।                                                                                                            इन मांगों को लेकर कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक मांगों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभिकर्ताओं में भारी रोष है। अभिकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सचिव जनेंद्र सिंगला, डा. हंसराज, बृजमोहन मित्तल, सर्वेश, गुरविंद्र सिंह, दीपेश जैन, हेमंत जैन, राजेंद्र सैनी, गुरदीप ङ्क्षसह, चानणराम, बंसीलाल, अजय बब्बर, रघुबीर सिंह, देवीलाल मंडा, दीपक यादव, दिनेश बोमरा, सुरेंद्र, सुमन सोनी, गीतिका, कोमल, सिमरन, बबली सहित अन्य अभिकर्ता साथी उपस्थित थे।

ंसिरसा, 1 सितंबर